Gel Nails VS Acrylic Nails: Chune Nakhuno ke liye Behtar Style
त्योहारो और शादियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी ने अपने लिए नए कपडे, नए जूते आदि खरीदना शुरू कर दिया है। हर कोई चाहता है की वो तैयार होकर आकर्षक लगे। चाहे कोई त्यौहार हो या किसी सहेली की शादी लड़कियों को तो त्योहारो का कुछ ज्यादा ही क्रेज रहता है।
वो सब कुछ अपने कपड़ो से मैच करता हुआ लेना पसंद करती है। फिर चाहे वो उनकी जेवेलरी हो या फिर कोई भी असेसरी। आजकल तो मैचिंग नेल्स रखने का भी बहुत ट्रेंड बढ़ चूका है।
पहले के ज़माने में लडकिया सान से नेल पोलिश लगाकर लोग अपने नाखुनो को सजाते संवारते थे। लेकिन आजकल के बदलते हुए फैशन ट्रेंड में है की सादि सी नेल पोलिश लगाना किसी को पसंद नहीं आता।
आजकल लड़कियों का रुझान नेल आर्ट की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसके लिए ऐक्रेलिक नेल्स और जेल नेल्स दोनों ही बेहतर विकल्प है। इसलिए त्योहारो को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम आपको Gel Nails VS Acrylic Nails के बारे मे बताएँगे, जिससे आप इन्हें लगाकर त्योहारो के लिए रेडी हो सकती है।
Gel Nails or Acrylic
Nails Se Badhaye Apne Hatho ki Khoobsurti
ऐक्रेलिक नेल्स एक प्रकार के आर्टिफीसियल नाख़ून होते है। यह कई प्रकार के रंगों और आकारो में मिलते है। इसे ethyl methacrylate, polymer powder aur monomer के मिश्रण से बनाया जाता है। फिर इस मिश्रण को नाखुनो पर लगाया जाता है। आप इस मिश्रण को ब्यूटी पारलर या घर कही भी लगा सकते है।
जिन लोगो के नाख़ून लंबे नहीं होते, उनके लिए यह एक बेहद ही अच्छा विकल्प है। क्योकि यह आपको कई आकर और रंगों मे मिल जाते है। जो अपने नाखुनो को क्लासिक रूप देना चाहते है, उनके लिए फ्रेंच मैनीक्योर ऐक्रेलिक नेल डिजाईन बहुत ही बेहतर विकल्प है।
अगर आपने अपने हाथो पर ऐक्रेलिक फिंगर नेल्स लगे है तो बर्तनों को धोते वक्त या फिर पानी वाला कोई भी काम करते वक्त ग्लव्स जरूर पहने। क्योकि पानी के कारण इनमे मौजूद रंग जा सकता है और नाख़ून कमजोर भी पड़ सकते है।
हम आपको यह भी बतादे की ऐक्रेलिक नेल्स को निकलने के लिए इन्हें एसीटोन में डुबाया जाता है। इसमें आपको तक़रीबन आधे घंटे के आसपास समय लग सकता है।
इस नेल की खासियत यह होती है की जिसके नाख़ून टूटे हो या जिनके नाखुनो का शेप अच्छा न हो, वो भी इन्हें लगाकर सुन्दर नाख़ून पा सकते है।
Acrylic Nails Lagane Ka
Tarika
एक बात का हमेशा ख्याल रहे की ऐक्रेलिक नेल पेंट हमेशा क्लीन नेल्स पर ही लगनी चाहिए। इसलिए जब भी आप ऐक्रेलिक नेल पेंट लगाने का प्लान बना रहे हो तो पहले अपनी पुरानी नेल पोलिश को अच्छी तरह से साफ़ करे। इसके लिए आप कोई भी नेल पोलिश रिमूवर यूज़ कर सकती है। लेकिन यदि आप पुराने ऐक्रेलिक नेल्स या जेल्स रिमूव कर रही है तो उन्हें हटाने के लिए नाखुनो को पुरे एसीटोन में डूबा के रखे।
ऐक्रेलिक नेल्स को लगाने के लिए पहले अपने नाखुनो को नेल क्लिपर्स की मदद से manageable लेंथ का करे।
अपने नाखुनो की सरफेस को खुरदरा बनाने के लिए नेल फाइल का इस्तेमाल करे। ताकि ऐक्रेलिक नेल आसानी से इन पर चिपक जाये।
अपने नाखुनो के अनुसार सही साइज की टिप ले। अगर आपके साइज की टिप नहीं मिलती है तो आप इसे फाइल की मदद से बराबर कर ले। फिर ग्लू की मदद से लगाइये। ध्यान रहे की ग्लू आपके नाख़ून के आसपास की चमड़ी पर ना लगे।
अब ब्रश की सहायता से ऐक्रेलिक लिक्विड लगाइये। ध्यान रहे की इस वक्त आप वेंटिलेशन वाले एरिया में हो।
अब इसे सूखने के लिए 10 मिनट तक रखे। अब पसंदीदा नेल पेंट से नाखुनो को सजाये।
इसी तरह जेल नेल्स भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह आपके नाखुनो को सिंपल और नेचुरल लुक देता है। यह ऐक्रेलिक नेल्स से ज्यादा महंगे होते है। यह उन लोगो के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें सिंपल लुक ज्यादा पसंद आता है।
जेल नेल्स को सिंपल नेल पेंट की तरह नाखुनो पर लगाया जाता है। इसे आप ऐक्रेलिक नेल्स की तरह घर पर नहीं लगा सकते है। इसके लिए आपको ब्यूटिशियन की मदद लेना जरुरी है। इसमें जेल के 2-3 कोट लगाए जाते है। हर 1 कोट के बाद इसे UV, अल्ट्रा वायलेट लैंप के निचे 2 मिनट तक रखा जाता है, जब तक जेल सुख ना जाये।
ऐक्रेलिक और जेल नेल्स दोनों ही लगाने में सेफ है। आप दोनों में से किसी को भी अपने नाखुनो के अनुरूप चुन सकती है। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखे की जो भी आप चुन रहे हो वो आपकी पोशाक और मोके के अनुसार हो।
Healthy Nails Ke Liye
Tips Inhe Bhi Jane
नेल्स कैराटिन प्रोटीन से बने होते है। इसलिए अपने नेल्स को सुन्दर और स्वस्थ बनाये रखने के लिए समय समय पर मैनीक्योर करना चाहिए।
अपने नेल्स को हेल्थी बनाये रखने के लिए आपका भोजन का पोष्टिक होना जरुरी है। इसलिए अपने आहार में फल और सब्जियों का समावेश करे। और भरपूर मात्रा में पानी पिए।
नेल्स को निश्चित लम्बाई में समय समय पर काटते रहना चाहिए।
जिन कामो को करने से नेल्स के दागदार होने, टूटने और ख़राब होने की संभावना होती है। उन्हें करने से पहले ग्लव्स पहन लेना चाहिए।
हफ्ते मे दो बार क्रीम से हाथो और नाखुनो की मालिश करना चाहिए।
जब कभी भी आप नेल पोलिश का इस्तेमाल करती है तो ध्यान रहे की नेल पोलिश नेल्स के किनारो की त्वचा को ना ढके। क्योकि यही से नेल्स तक ऑक्सीजन पहुचती है।
अगर आपको नेल पोलिश जल्दी सुखाना हो तो, नेल पोलिश के कुछ सूखने के बाद, चिल्ड वाटर में उंगलियां दिप करे। आपकी नेल पोलिश सुखकर फिक्स हो जाएगी।